शरीर में विटामिन- बी12 की कमी होने पर दिखते हैं ये 7 लक्षण

Source:

शरीर में विटामिन बी12 की कमी दिमागी कामकाज को प्रभावित कर सकती है। इस पोषक तत्व को नर्वस सिस्टम और ब्रेन हेल्थ को बढ़ावा देने के लिए जाना जाता है, यही वजह है इसकी कमी से आपको सिरदर्द जैसा लक्षण महसूस हो सकता है।

Source:

विटामिन बी 12 की कमी से आपको भ्रम के साथ ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई हो सकती है। इसकी कमी से याददाश्त कमजोर हो सकती है।

Source:

हेल्दी रेड ब्लड सेल्स के लिए विटामिन बी 12 जरूरी है। यही कारण है कि इसकी कमी से मेगालोब्लास्टिक एनीमिया हो सकता है। इसकी वजह से आपको हमेशा थकान और कमजोरी का अहसास हो सकता है।

Source:

शरीर में विटामिन- बी12 की कमी के कारण हाथ और पैरों में झनझनाहट होने लगती है। इसे पेरेस्टेसिया भी कहा जाता है।

Source:

विटामिन बी 12 की कमी से एनीमिया हो सकता है। इस कंडीशन में अक्सर आंखों और स्किन का रंग पीला पड़ने लगता है।

Source:

शरीर में विटामिन- बी12 की कमी होने पर नाखूनों में सफेद धब्बे या नाजुकता आ सकती है, जिससे वे आसानी से टूट सकते हैं। शरीर में विटामिन- बी12 की कमी होने पर आपको भी ये लक्षण दिख सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें।

Source:

Thanks For Reading!

Nirjala Ekadashi 2024: निर्जला एकादशी पर जरूर करें ये चमत्कारी उपाय, चंद दिनों में आर्थिक तंगी से मिलेगी निजात

Find Out More