Posted On:Tuesday, April 13, 2021
चौंकाने वाला सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है | वीडियो में एक व्यक्ति दिन के उजाले में एक महिला को कई बार चाकू मारता हुआ दिख रहा है। एक मुस्लिम व्यक्ति ने एक हिंदू महिला की हत्या की ऐसा दावा वीडियो के साथ किआ जा रहा है | “कश्मीर तो दूर की बात है। अब दिल्ली का हाल भी कश्मीर जैसा होता जा रहा है। लव जिहाद का विरोध करने वाली महिला की चाकुओं से गोदकर खुलेआम हत्या कर दी जाती है। वहां के लोग देखकर निकल जाते हैं। कोई उसे बचाता नहीं यही डर हिंदुओं की बर्बादी का कारण बनेगा” | यह बात वायरल वीडियो के साथ लिखा गया है | तब ट्विटर पर वायरल वीडियो को लेकर डीसीपी रोहिणी का एक ट्वीट मिला। ट्वीट में साफ लिखा गया था कि ये एक पति का अपनी पत्नी को मारने का मामला है जिसमें हरीश उम्र ४५ ने अपनी पत्नी नीलू (उम्र ४०) को चाकू से मारा है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पति-पत्नी दोनों एक ही समुदाय के हैं। लव-जेहाद वाली बात नहीं है। मामला रोहिणी विजय विहार का है जहां हरीश मेहता नाम के एक शख्स ने अपनी पत्नी नीलू मेहता की बेरहमी से पिटाई कर १० अप्रैल की रात मौत के घाट उतार दिया। दिल्ली के रोहिणी जिले के पुलिस उपायुक्त प्रणव तायल से बात करने पर पूरी घटना की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि घटना में किसी तरह की सांप्रदायिक की बात नहीं है। पति और पत्नी दोनों एक ही धर्म के हैं। उनके घर के बाहर यह घटना हुई थी। घटना के बाद नीलू को एंबुलेंस से संजय गांधी अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि मेहता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और पुलिस ने जांच शुरू करते हुए कहा है कि पूछताछ के दौरान मेहता ने खुलासा किया कि उसने हाल ही में नीलू से शादी की थी। वो सफदरजंग अस्पताल में काम करती थी। वह अपनी पत्नी से खुश नहीं था। वह पत्नी से काम बंद करने और घर की देखभाल करने के लिए कहता था। इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। मेहता को संदेह था कि उसकी पत्नी का अवैध संबंध है।
उज्जैन और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें, और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
40 के बाद सुरक्षित वज़न घटाने के लिए 4 'कम प्रभाव वाले' प्रभावी वर्कआउट: जानें क्या कहती हैं फिटनेस कोच
अमेरिका में 4000 करोड़ का घोटाला, भारतीय मूल के CEO ब्रह्मभट्ट पर लोन फ्रॉड का लगा आरोप
कानपुर में ‘नाककटवा’ की दहशत… आधा दर्जन लोगों की कट चुकी है नाक, पीड़ितों ने बताई पूरी कहानी
लंबी सड़क यात्राओं के दौरान खतरनाक ब्लड क्लॉट्स को रोकने के लिए 3 'ज़रूरी' नियम
भारत के इतिहास का स्वर्णिम दिन: 1 नवंबर, जब कई राज्यों का हुआ पुनर्गठन और जन्मीं 'मिस वर्ल्ड'
Stock Market Today: लाल निशान के साथ खुले सेंसेक्स और निफ्टी; नाविन फ्लोरिन 13% चढ़ा, स्विगी 3% ऊपर, बंधन बैंक 6% गिरा
Bihar Election 2025: जेल में बंद अनंत सिंह… मोकामा सीट पर JDU के इस मंत्री ने संभाला मोर्चा
'चैंपियन' का टीज़र छाया सोशल मीडिया पर: वैजयंती मूवीज़ की स्पोर्ट्स ड्रामा बनी चर्चा का केंद्र
Stock Market Today: शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत; 3M इंडिया 12% चढ़ा, Godfrey Phillips 5% गिरा
Draupadi Interesting Fact: कब और कहां हुई द्रौपदी की मृत्यु? जानें पूर्वजन्म का रहस्य
महिला क्रिकेट विश्व कप 2025: भारत की ऐतिहासिक जीत पर CM मोहन यादव की घोषणा- छतरपुर की बेटी क्रांति गौड़ को 1 करोड़ का पु...
फैक्ट चेक: लंगड़ाकर चल रहे इन युवकों का ये हाल यूपी पुलिस ने नहीं किया
फैक्ट चेक: बीजेपी उम्मीदवार को जूतों की माला पहनाए जाने का ये वीडियो बिहार का नहीं है
5 नवंबर: पर्ल हार्बर पर बमबारी का आज ही मिला था आदेश, 1 महीने बाद हुआ हमला
Dev Deepawali 2025: देव दीपावली आज, जरूर करें भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की आरती
Guru Nanak Jayanti 2025: गुरु नानकदेव जी के ये वचन बदल सकते हैं आपका जीवन, जरूर लें सीख
Aaj ka Panchang: गुरु नानक जयंती, देव दीपावली और कार्तिक पूर्णिमा व्रत आज, शुभ मुहूर्त जानने के लिए ...
फैक्ट चेक: इस शख्स को जबरन ताबूत में बंद करने का ये डराने वाला वीडियो सूडान का नहीं है
इतिहास के पन्नों में 4 नवंबर: जब ओबामा बने राष्ट्रपति और भारत ने खोया कथक सम्राट
Aaj Ka Rashifal: आज कर्क समेत 4 राशियों को मिल सकती है गुड न्यूज, पढ़ें 4 नवंबर 2025 का राशिफल
Local
India
World
Business
Entertainment
Horoscope
Reviews
Sports
Lifestyle
Technology
You Should know
Local Bazar
अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ujjainvocalsteam@gmail.com
Copyright © 2021 | All Rights Reserved.
Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.
About Us | Contact Us | Our Team | RSS Feed | Disclaimer