अनुष्का शेट्टी, जयसूर्या और प्रभु देवा की आगामी मलयालम फिल्म ‘कथानार- द वाइल्ड सॉर्सेरर’ का दमदार ट्रेलर आज, 31 मार्च 2026 को रिलीज़कर दिया गया है। यह फिल्म एक फैंटेसी थ्रिलर है, जिसमें जादुई और रहस्यमयी दुनिया को दर्शाया गया है।
फिल्म में अनुष्का शेट्टी मलयालम सिनेमा में अपनी पहली एंट्री कर रही हैं। ट्रेलर लगभग 2 मिनट 58 सेकंड लंबा है और इसे छह भाषाओं—मलयालम, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, हिंदी और अंग्रेज़ी—में जारी किया गया है, ताकि यह पैन-इंडियन दर्शकों तक पहुंचे।
कथानार फिल्म केरल के प्रसिद्ध पुजारी कदमत्तथु कथानार पर आधारित है, जिन्हें 9वीं शताब्दी का एक ईसाई पादरी माना जाता था। कथानार के पासअलौकिक और जादुई शक्तियां थीं। ट्रेलर में उनके किरदार को पहले सुनी गई कहानियों से अलग और नया रूप देते हुए दिखाया गया है। जयसूर्या काकिरदार रहस्यमयी और दिलचस्प अंदाज़ में सामने आया है, वहीं अनुष्का शेट्टी का रोल भी आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया गया है।
फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी रोजिन थॉमस ने संभाली है। मुख्य भूमिकाओं में जयसूर्या, अनुष्का शेट्टी और प्रभु देवा हैं। इसके अलावा फिल्म मेंसनूप सैन, सैंडी, देविका, नितीश भारद्वाज, विनीत, हरीश उथमन, श्रीकांत मुरली और कुलप्रीत यादव भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
फिल्म का पोस्टर और ट्रेलर दोनों ही जादुई और रहस्यमयी वातावरण को बखूबी पेश कर रहे हैं, जो दर्शकों में उत्सुकता और उत्साह दोनों ही बढ़ा रहेहैं। यह फिल्म 2026 में मलयालम और पैन-इंडियन दर्शकों के लिए बड़े पर्दे पर एक नई फैंटेसी थ्रिलर अनुभव लेकर आएगी।
Check Out The Trailer:-