एक्टर काजोल और ट्विंकल खन्ना एक नया टॉक शो 'टू मच' लेकर आ रही हैं। इस शो की आधिकारिक घोषणा कुछ देर पहले ही सोशल मीडिया परकी गई है। इस शो में ट्विंकल और काजोल को एक साथ देखने के लिए उनके फैंस बेहद उत्साहित हैं।
प्राइम वीडियो ने आज काजोल और ट्विंकल खन्ना के नए शो की अनाउंसमेंट कर दी है। यह एक टॉक शो होगा। आज अमेजन प्राइम वीडियो नेसॉइल मीडिया पर नए शो 'टू मच' की घोषणा करते हुए काजोल और ट्विंकल की एक शानदार तस्वीर शेयर की और साथ ही कैप्शन में लिखा, 'उनकेपास चाय है और यह बहुत याद आने वाली चीज है। #टूमचऑनप्राइमवीडियो जल्द आ रहा है।'
काजोल और ट्विंकल जल्द ही प्राइम वीडियो पर नए टॉक शो "टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल" लेकर आ रही हैं। इस शो की रिलीज डेट अभी घोषितनहीं की गई है। यह शो बानिजय एशिया द्वारा बनाया जा रहा है और इसमें बॉलीवुड और बाकी इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियों के साथ मजेदार, बेबाकऔर जोशीली बातचीत होगी। सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने इस शो को लिखा हैं!
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह शो अनोखा होगा। यह शो कॉमेडी, ग्लैमर और खुलकर बात करने का तालमेल होगा। दोनों अभिनेत्रियां अपनीबेबाकी के लिए जानी जाती हैं। इसलिए यह शो दर्शकों के लिए एक ताजा और मनोरंजक अनुभव हो सकता है।